ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा आज से तीन दिन तक कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट, बड़ी ही खूबसूरत है वजह

ग्रेटर नोएडा में आज से 2 मार्च तक पुष्पोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसके चलते आज से तीन दिन तक कई जगहों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। पुष्पोत्सव में शामिल होने वाले लोगों के लिए स्पेशल पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

Image

Meta AI

Greater Noida Traffic Update: ग्रेटर नोएडा में आज से तीन दिन तक रास्तों में बदलाव किया गया है। दरअसल सम्राट मिहिर भोज पार्क में पुष्पोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 28 फरवरी से होगी और 2 मार्च तक यह पुष्पोत्सव जारी रहने वाला है। जिसके चलते कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इस दौरान लोगों को पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था दी जाएगी। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पोत्सव के दौरान अधिक भीड़ की होने पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।

इन जगहों पर रूट डायवर्जन लागू

  • सेक्टर अल्फा गोलचक्कर से अवधग्रीन गोलचक्कर की तरफ जाने वाले भारी वाहन सेक्टर अल्फा कार्मिश्यल गोलचक्कर से जगतफार्म गोलचक्कर की ओर डायवर्ट होकर जगतफार्म से रामपुर गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकेंगे।
  • विप्रो गोलचक्कर से सेक्टर डेल्टा-1 गोलचक्कर होते हुए सेक्टर अल्फा कॉर्मशियल गोलचक्कर की तरफ जाने वाले भारी वाहन विप्रो गोलचक्कर से डेल्टा दो गोलचक्कर की तरफ डायवर्ट होकर विश्व भारती जगतफार्म गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकेंगे।
  • सम्राट मिहिर भोज पार्क के सामने ट्रैफिक और भीड़ अधिक होने पर हल्के वाहनों को अल्फा कॉर्मशियल गोलचक्कर से अवधग्रीन गोलचक्कर होते डायवर्ट किया जाएगा।
  • डेल्टा एक गोलचक्कर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को अवधग्रीन गोलचक्कर से होकर रेयान स्कूल गोलचक्कर की तरफ डायवर्ट करके आगे भेजा जाएगा।
  • डेल्टा एक गोलचक्कर से अल्फा कॉर्मशियल गोलचक्कर की तरफ जाने वाले वाहनों को डेल्टा एक से होकर लेबर चौक गोलचक्कर की तरफ से भेजा जाएगा।

पार्किंग की सुविधा

पुष्पोत्सव में आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। सम्राट मिहिर भोज पार्क गेट संख्या एक के बाएं परिसर में वीवीआईपी और वीआईपी पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। वहीं सम्राट मिहिर भोज पार्क गेट संख्या एक के बाएं तरफ वीवीआईपी से आगे मीडियाकर्मियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। गेट संख्या एक के बाएं और दाएं ओर आगंतुकों के वाहन पार्किंग में खड़े होंगे। अन्य पार्किंग में आगंतुकों के वाहन पार्क के सामने सार्वजनिक शौचालय के पास बनी सर्विस रोड पर खड़े किए जाएंगे। अधिक वाहनों के आने पर वाईएमसीए परिसर के अंदर आगंतुकों के पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है।

यातायात पुलिस ने कहा है कि पुष्पोत्सव के दौरान वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इस दौरान अगर किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो ऐसे में यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article