मेरठ में पुरानी रंजिश ने लिया खतरनाक रूप; दो पक्षों में हुई फायरिंग और पथराव से फैली दहशत, 25 गिरफ्तार

मेरठ के सरधना इलाके में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हिंसक रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग और पथराव किया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Meerut Sardhana Clash: मेरठ जिले के सरधना इलाके में बुधवार को आपसी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच झगड़ा बढ़कर हिंसा में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सरधना थाना क्षेत्र के कालंदी गांव में हुए इस विवाद के बाद हालात बेकाबू हो गए।

25 arrested after firing and stone pelting between two groups in Meerut (Representative photo: Canva)

मेरठ में दो पक्षों में हुई फायरिंग और पथराव के बाद 25 गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो: Canva)

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, एक पक्ष के नितिन ने गांव के ही धीरेन्द्र समेत 13 लोगों पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और बंदूकों से हमला करने व जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के धीरेन्द्र ने भी नितिन सहित 17 लोगों पर गोली चलाने और पथराव करने की शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed