Ghaziabad News: कर्ज से बचने के लिए व्यापारी ने रची लूट की साजिश, दोस्तों की मदद से दिया अंजाम; पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 29, 2024, 05:59 PM IST

गाजियाबाद में व्यापारी ने कर्ज से बचने के लिए लूट की साजिश रची और इसमें दोस्तों का सहारा लिया। पुलिस ने इस मामले को उजागर करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए व्यापारी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी ने अपने दो परिचितों के साथ मिलकर खुद ही अपने साथ लूट करवाई थी। पुलिस ने लूटे गए पैसे भी बरामद कर लिए हैं। लूट की घटना 27 मार्च को हुई थी।

arrests

सांकेतिक फोटो।

व्यापारी ने रची लूट की साजिश

पुलिस के मुताबिक, पुराने लिए गए कर्ज से छुटकारा पाने के लिए व्यापारी ने लूट की साजिश रची थी। आरोपियों ने सीसीटीवी से बचने के लिए शर्ट के ऊपर शर्ट पहनी थी। साथ ही हाथ पर बने टैटू को छिपाने के लिए पट्टी बांधी थी।

End of Feed