Bharat Jodo Yatra: यूपी के लिए रूट मैप जारी, 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Dec 27, 2022, 05:33 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में यूपी के लिए रूट मैप जारी किया गया है। 11 हजार प्रदेश यात्री और 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 11 हज़ार प्रदेश यात्री यूपी में शामिल होंगे।
  • एक लाख से ज्यादा लोग के यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।
  • 5 लाख निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।
  • NGO, धार्मिक नेता ,युवा नेता ,जातियों के नेता
  • लोक कलाकार,खिलाड़ी,डॉक्टर-प्रोफेसर शामिल है।

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 3 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बाबत आज कांग्रेस पार्टी ने रूट मैप जारी कर दिया। दूसरे चरण में यात्रा की शुरुआत दिल्ली के लोनी बॉर्डर से शुरू होगा। दूसरे चरण की यात्रा दिल्ली से श्रीनगर के लाल चौक तक जाएगी। लाल चौक पर तिरंगा फहराने के साथ यात्रा का समापन होगा। इस दौरान यात्रा की सुरक्षा और रूट मैप को लेकर कांग्रेस पार्टी की एडवांस टीम हरियाणा, पंजाब और कश्मीर के राज्य सरकारों के संपर्क में है। 24 दिसंबर को यात्रा का पहला चरण राहुल गांधी के नेतृत्व में लाल किले पर समाप्त हुआ। यात्रा में फिलहाल आठ दिन का ब्रेक है। कांग्रेस के अनुसार इस ब्रेक में मौसम के अनुसार यात्रा में चलने वाले कंटेनरों में बदलाव किया जा रहा है।

bharat jodo yatra up

3 जनवरी से यूपी में भारत जोड़ो यात्रा

3 जनवरी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण

कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश में यात्रा का रूट मैप जारी कर दिया है। 3 जनवरी 2023 को लोनी बॉर्डर से यात्रा शुरू होगी और अगले तीन दिन यूपी के तीन जिलों से होता 6 जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करेगा। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष के नेताओं को भी यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती, सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को कांग्रेस की तरफ से यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। लेकिन जानकारी ये भी आ रही है की इन सबने अलग अलग कारणों से यात्रा में शामिल होने से असमर्थता जता दी है।

End of Feed