Ghaziabad News: ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला, ग्रामीणों ने सर्विस हथियार लूटे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 27, 2023, 10:43 AM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ग्रामीणों ने कथित तौर पर नोएडा पुलिस के कुछ कर्मियों पर हमला किया तथा उनसे एक सर्विस हथियार लूट लिए।

गाजियाबाद: यूपी पुलिस अब अपनी सुरक्षा करने में फीकी साबित हो रही है। इसी तरह का कुछ मामला गाजियाबाद से सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कथित तौर पर नोएडा पुलिस के कुछ कर्मियों पर हमला किया और उनसे एक सर्विस हथियार लूट लिए।

Attack On UP Police

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला

दो पुलिस कर्मी घायल

अधिकारियों ने बताया कि हमले में नोएडा सेक्टर 63 थाने के दो पुलिस कर्मी घायल हो गए जो रविवार को जांच के सिलसिले में गाजियाबाद के मसौता गांव गए थे।एक अधिकारी ने बताया कि हमला एक निजी कार में सवार पुलिस टीम और कुछ स्थानीय लोगों के बीच पुलिया पर वाहन को गुजरने देने को लेकर बहस के बाद हुआ।

एक सर्विस पिस्तौल भी गायब

गाजियाबाद के मसूरी के सहायक पुलिस आयुक्त नरेश कुमार ने कहा कि नोएडा पुलिस की टीम नोएडा में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के मसौता गांव आई थी। गांव के पास एक संकरी पुलिया है, जहां से वाहन गुजरने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। कुमार ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला किया, जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। मौके से पुलिस कर्मियों की एक सर्विस पिस्तौल भी गायब हो गई।

आरोपियों की पहचान

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम पर हमले में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। चारों आरोपी अन्य कार में सवार थे। अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

End of Feed