यूपी में भी प्रदूषण का साया, कई शहरों का AQI रेड जोन में; हवा हुई दम घोंटू

दिल्ली के साथ ही यूपी में भी कुछ शहर ऐसे हैं, जहां प्रदूषण के साए में लोग सांस ले रहे हैं। यहां एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है। सुबह आसमान में धुंध की मोटी परत देखने को मिल रही है। जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। आइए जानते हैं कि यूपी के किन शहरों में प्रदूषण बढ़ा हुआ है।

दिवाली के बाद से दिल्ली लगातार प्रदूषण की चपेट में है। बीते कई दिनों से राजधानी की हवा बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कुछ शहर भी जहरीली हवा की गिरफ्त में आ गए हैं। सुबह की शुरुआत स्मॉग के साए में हो रही है। मेरठ-गाजियाबाद जैसे शहरों में एक्यूआई 400 के करीब पहुंच गया है। आइए जानते हैं, यूपी के कौन-कौन से शहरों में हवा दम घोंटू हो गई है।

Air pollution

सांकेतिक फोटो (istock)

यूपी के किन शहरों में हवा जहरीली

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार आज दोपहर 1 बजे मुजफ्फरनगर का AQI 339, ग्रेटर नोएडा में 354, नोएडा में 379, मेरठ में 372, गाजियाबाद में 362, बागपत में 312, हापुड़ में 355 और बुलंदशहर में 323 दर्ज किया गया। 300 के पार एक्यूआई को बेहद खराब की श्रेणी में माना जाता है। वहीं दिल्ली में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

End of Feed