Air India Suspends Flights From Hindon Airport: एयर इंडिया ने हिंडन एयरपोर्ट से शुरू होने वाले नई उड़ान सेवाएं स्थगित कर दी हैं। हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता और चेन्नई के लिए उड़ान सेवा फिलहाल अटक गई है। तकनीकी कारणों के चलते अभी इन शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू नहीं होगी। हिंडन एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए उड़ान सेवा 1 अगस्त से 20 अगस्त के बीच शुरू होने वाली थी। लेकिन कंपनी ने इसे स्थगित कर दिया है। अभी इनकी नई तारीख तय नहीं की गई है। इन उड़ानों को कब तक शुरू किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी बैठक के बाद तय करेगी।
हिंडन एयरपोर्ट
ये भी पढ़ें - प्रयागराज में शुरू हुआ नॉर्थ इंडिया का पहला स्लीपिंग पॉड, जानें कैसे होगी बुकिंग और कितना है किराया
फ्लाइट की टिकट बुकिंग भी हो चुकी थी शुरू
एयर इंडिया एक्सप्रेस को बेंगलुरु, गोवा, चेन्नई और कोलकाता के लिए उड़ान सेवा के लिए हिंडन से मंजूरी मिली थी। जिसके बाद कंपनी एक अगस्त से बेंगलुरु के लिए रोजाना दो फ्लाइट शुरू करने वाली थी। इसके अलावा 12 अगस्त से गोवा और कोलकाता के लिए एक-एक फ्लाइट और 20 अगस्त से चेन्नई के लिए एक उड़ान सेवा शुरू होनी थी। इसके लिए कंपनी ने जून में टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी थी। इसके टिकट की कीमत करीब पौने चार हजार से छह हजार रुपये के बीच रखी गई थी। लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उड़ान शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले कंपनी ने बुकिंग पर लोग लगा दी थी।
सिंतबर तक शुरू होने की उम्मीद
कंपनी ने उड़ानों को स्थगित करने की सूचना हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण को दे दी है। कंपनी ने एयरपोर्ट को भेजी सूचना में कहा कि उड़ानों के संबंध में अगस्त माह में बैठक होगी। जिसके बाद उड़ान को शुरू पर फैसला तय किया जाएगा। हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक उमेश यादव ने कहा अगस्त में बैठक के बाद स्थिति साफ होगी और सब कुछ ठीक रहने पर चारों शहरों के लिए उड़ान सेवा सितंबर से शुरू हो सकती है। इन शहरों के लिए उड़ान शुरू होने पर पहली बार हिंडेन एडयपोर्ट से पहली बार एयरबस विमान उड़ान भरेगा। इस फ्लाइट में 180 सीट होती है। फिलहाल यहां से 76 सीट वाला विमान ही उड़न भरता है।
