Meerut News: पूर्व प्रेमी का खौफनाक बदला, पैसे देकर प्रेमिका पर डलवाया तेजाब, पकड़े जाने पर बोला 'गलती हो गई माफ कर दो'

Meerut News: मेरठ में पूर्व प्रेमिका ने बात करनी बंद की तो नाराज प्रेमी ने नाबालिक को पैसे का लालच देकर उस पर तेजाब से हमला करवाया। मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पूर्वी प्रेमिका ने बात करनी छोड़ी तो युवक ने उस पर तेजाब से हमला करवाया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने एक नाबालिग को पैसों का लालच दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद आरोपी रोते हुए माफी मांगता नजर आया। यह घटना मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की है।

Crime News.

पैसे देकर प्रेमिका पर तेजाब डलवाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

तेजाब हमले की वारदात

35 वर्षीय रुखसाना एक निजी अस्पताल में काम करती हैं और मंगलवार शाम वह अपने घर से अस्पताल जा रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक एक किशोर आया और उस पर तेजाब डाल कर वहां से फरार हो गया। इस घटना में रुखसाना का हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें बनाई गई और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ा।

End of Feed