Ghaziabad: इंदिरापुरम में चोरी की नीयत से घुसा नाबालिग शटर में फंसा, सुबह स्टाफ पहुंचा तो उड़े होश

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में चोरी के इरादे से क्लिनिक में घुसा एक नाबालिग रात भर शटर और दीवार के बीच फंसा रहा। दमकल विभाग ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक क्लिनिक में चोरी के इरादे से घुसा एक नाबालिग रात भर शटर और दीवार के बीच फंसा रहा। शनिवार सुबह जब स्टाफ क्लिनिक खोलने पहुंचा, तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

ghaziabad stuck in shutter

गाजियाबाद में रात भर फंसी रही नाबालिग चोर की गर्दन (AI Generated)

देर रात छत के रास्ते घुसने की कोशिश

घटना इंदिरापुरम के अभय खंड स्थित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा के क्लिनिक की है। करीब 15 वर्षीय नाबालिग, शनिवार तड़के चोरी की नीयत से क्लिनिक की छत के रास्ते नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी गर्दन शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई।

End of Feed