Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक क्लिनिक में चोरी के इरादे से घुसा एक नाबालिग रात भर शटर और दीवार के बीच फंसा रहा। शनिवार सुबह जब स्टाफ क्लिनिक खोलने पहुंचा, तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
देर रात छत के रास्ते घुसने की कोशिश
घटना इंदिरापुरम के अभय खंड स्थित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा के क्लिनिक की है। करीब 15 वर्षीय नाबालिग, शनिवार तड़के चोरी की नीयत से क्लिनिक की छत के रास्ते नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और उसकी गर्दन शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई।
शटर खोलते समय सुनाई दी कराहने की आवाज
डॉ. शर्मा सप्ताह मेंबिहार में गर्मी का 'महा-अलर्ट'; 4 दिनों में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, लू की चपेट में आएंगे ये इलाके केवल 2-3 दिन ही क्लिनिक आते हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब स्टाफ पहुंचा और शटर खोलने की कोशिश की, तो वह जाम मिला। तभी अंदर से किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। पहले स्टाफ को लगा कि कोई जानवर फंस गया है, लेकिन जब पीछे के गेट से अंदर जाकर देखा गया तो नजारा चौंकाने वाला था। नाबालिग का सिर शटर और दीवार के बीच फंसा हुआ था और वह तड़प रहा था।
दमकल टीम ने 20 मिनट में किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही पुलिस और वैशाली फायर स्टेशन से रेस्क्यू टेंडर मौके पर पहुंचा। नाबालिग की गर्दन बुरी तरह जाम थी और उसकी जान को खतरा था। फायर ब्रिगेड की टीम ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग करते हुए करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
नाबालिग के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे संजय नगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला चोरी की नीयत से घुसने का लग रहा है। पुलिस फिलहाल नाबालिग के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और उससे पूछताछ की जा रही है।
