गाजियाबाद के ग्रीन फील्ड स्कूल में घुसा तेंदुआ, वन विभाग और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी, इलाके में दहशत

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया है। बच्चों को वापस घर भेजा गया और वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें परिसर में तेंदुआ घूमता हुआ देखा जा सकता है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर के गोविंदपुरम इलाके में बुधवार सुबह उस समय भारी दहशत फैल गई, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल के परिसर में घुस आया। तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलने के बाद स्कूल और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

_Green Field School govindpuram Leopard

स्कूल परिसर में घूमता दिखा तेंदुआ

परीक्षा देने आए बच्चों को वापस भेजा गया

बुधवार सुबह करीब 5 बजे परिसर में तेंदुआ देखा गया। स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को तुरंत उनके घर वापस भेज दिया। गनीमत यह रही कि तेंदुआ किसी छात्र या कर्मचारी के संपर्क में नहीं आया और समय रहते सावधानी बरत ली गई। बता दें कि आज कक्षा 11वीं की परीक्षा थी, जिसे कैंसिल कर दिया गया है।

End of Feed