गाजियाबाद में EV कार में लगी भीषण आग, धुएं से भरी पूरी बिल्डिंग; एक दर्जन से अधिक लोग अंदर फंसे

गाजियाबाद के सूर्य नगर इलाके में एक बिल्डिंग के बेसमेंट में ईवी कार में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग के कारण पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई और कई लोग अंदर फंस गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद में मंगलवार देर रात एक बिल्डिंग के बेसमेंट में खड़ी ईवी चार्जिंग कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत धुएं से भर गई और सीढ़ियां ब्लॉक हो गईं। जिससे बिल्डिंग में 15 से 17 लोग फंस गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी, जिसके बाद फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Ghaziabad fire

गाजियाबाद में बिल्डिंग के बेसमेंट में EV चार्जिंग कार में लगी आग

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने बुझाई आग

यह घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित सूर्य नगर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात वैशाली फायर स्टेशन को सूचना मिली कि सूर्य नगर के 177 रामपुरी स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी है। जिसके अंदर 15 से 17 लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से दमकल की 4 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं।

End of Feed