Garhwa Elephant Attack: हाथियों के हमले ने तबाह किए 4 ग्रामीणों के घर, एक महिला को सोते हुए कुचला

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 23, 2023, 03:29 PM IST

गढ़वा जिले के चुटिया चमरटोलिया गांव में दस हाथियों के झुंड ने तबाही मचा दी। हाथियों ने ग्रामीणों के घरों को उजाड़ दिया और एक सोती हुई महिला और उसकी बच्ची को भी कुचल दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

Garhwa Elephant Attack: झारखंड के गढ़वा जिले के रंका में शनिवार सुबह हाथियों के एक झुंड ने जमकर तबाही मचाई। हाथियों ने एक महिला और उसकी बच्ची को कुचल डाला। महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। हाथियों ने चार ग्रामीणों के घरों को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस घटना के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने करीब दो घंटे तक छत्तीसगढ़ और झारखंड को जोड़ने वाले हाईवे एनएच-343 को जाम रखा। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। वन विभाग के अफसरों ने आश्वस्त किया है कि हाथियों की वजह से जिन परिवारों को जान-माल की क्षति हुई है, उन्हें सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।

Elephant Attack

हाथियों ने मचाई तबाही (सांकेतिक फोटो)

दस हाथियों ने मचाई तबाही

बताया गया कि 10 हाथियों का झुंड आज सुबह तीन से चार बजे जंगली रंका थाना क्षेत्र के चुटिया चमरटोलिया गांव में पहुंचा और ग्रामीणों के घरों पर हमला बोल दिया। लोग घबराकर भागने लगे। इसी बीच एक हाथी घर में सोई महिला ममता शर्मा एवं उसकी बेटी सपना शर्मा को कुचल दिया। ममता शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

End of Feed