गंगोत्री से 5 हजार लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार पहुंची गंगा कलश यात्रा, अब नेपाल के लिए रवाना, पशुपतिनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक

गंगोत्री से 5000 लीटर गंगाजल लेकर निकली श्री गंगा कलश यात्रा आज हरिद्वार पहुंची। निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान के बाद यात्रा नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हो चुकी है।

Ganga Kalash Yatra: गंगोत्री धाम से 5000 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर निकली श्री गंगा कलश यात्रा आज यानी बुधवार 18 नवंबर को हरिद्वार पहुंच गई है। यहां निरंजनी अखाड़े में साधु-संतों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद यात्रा नेपाल के लिए रवाना हुई, जहां पशुपतिनाथ मंदिर में इस गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु शामिल हैं।

Ganga Kalash Yatra

हरिद्वार से नेपाल के लिए रवाना हुई गंगा कलश यात्रा

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि यह यात्रा Gangotri धाम से शुरू हुई है। मंगलवार को यात्रा उत्तरकाशी में थी और आज हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े पहुंची है। यहां स्थित चरण पादुका मंदिर में यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। उन्होंने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और कोशिश है कि आने वाले समय में यह यात्रा और भव्य रूप में यहां से रवाना हो।

End of Feed