Ganga Expressway: एक साथ कनेक्ट होंगे 12 जिले, खुलने जा रहा UP का सबसे लंबा; PM दबाएंगे उद्घाटन बटन

उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जिसे राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लगभग 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी और पूर्वी यूपी को जोड़ते हुए यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगा।

Ganga Expressway Inauguration Date: उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहा है। यह परियोजना राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे प्रदेश की बड़ी आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में तेज गति से हुए कार्यों का यह एक्सप्रेसवे एक प्रमुख उदाहरण है। साल 2020 में कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया गया और कम समय में इसे पूरा करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की गई। गंगा एक्सप्रेसवे “नए उत्तर प्रदेश” की मजबूत नींव के रूप में उभर रहा है।

Ganga Expressway Inauguration

पीएम मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

गंगा एक्सप्रेसवे की इतनी होगी लंबाई

गंगा एक्सप्रेसवे लगभग 594 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी शुरुआत मेरठ के बिजौली गांव से होकर प्रयागराज के जुडापुर दांदू गांव के निकट समाप्त होगी। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी क्षेत्र से सीधे जोड़ते हुए राज्य की आर्थिक और सामाजिक संरचना को नई मजबूती देगा। साथ ही, यह मार्ग यात्रा को अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस परियोजना से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत 12 प्रमुख जिलों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इसके साथ ही 519 गांव इस एक्सप्रेसवे से जुड़े हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

End of Feed