Ganga Expressway पर उन्नाव के पास सड़क धंसी, Video Viral होने के बाद भरा गया 7 फीट गहरा गड्ढा

उन्नाव में Ganga Expressway पर सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया और वहां लगभग 7 फीट गहरा गड्ढा बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में गड्ढे को भर दिया गया है।

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में Ganga Expressway की सड़क का एक हिस्सा अचानक धंसने से हड़कंप मच गया। यहां बसीरतगंज टोल के पास प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर सड़क धंसने के बाद लगभग 7 फीट गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों के लिए सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि, सड़क पर गड्ढा बनने की सूचना मिलते ही तुरंत रिपेयरिंग का काम युद्धस्तर पर किया गया और खबर लिखे जाने तक गड्ढे को भर भी दिया गया है।

Ganga Expressway road pit

गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ 7 फीट गहरा गड्ढा

जानकारी के मुताबिक, सड़क धंसने की घटना किलोमीटर 423.6 के पास उन्नाव रेस्ट एरिया के नजदीक हुई थी। अचानक सड़क का हिस्सा धंसने से मौके पर बड़ा गड्ढा बन गया था। घटना का वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

End of Feed