Gandhinagar: रांदेसन में भीषण सड़क हादसा; SUV ने रौंदे राहगीर, 4 की हुई दर्दनाक मौत

गुजरात के गांधीनगर के रांदेसन इलाके में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा सफारी कार ने पैदल यात्रियों और अन्य वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Gandhinagar News: गुजरात के गांधीनगर के रांदेसन इलाके में एक भीषण हादसा हुआ है। यह दुर्घटना भाईजीपुरा से सिटी प्लस जाने वाली सर्विस रोड पर उस वक्त घटी जब एक टाटा सफारी कार के लापरवाह चालक ने सड़क पर चल रहे पैदल यात्रियों और अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, टाटा सफारी कार के चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए सड़क पर चल रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जांच में सामने आया है कि यह कार हितेश विनुभाई पटेल के नाम पर पंजीकृत है, हालांकि दुर्घटना के समय वाहन कोई और चला रहा था।

End of Feed