गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव : BJP ने 44 में से 38 सीटें जीतीं, कांग्रेस को मिली 5 सीट; आठ वार्डों में 'कमल' का क्लीन स्वीप

BJP ने वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5, 8, 9, 10 और 11 की सभी चार-चार सीटों पर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 2 में BJP को तीन सीटें मिलीं, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा। वार्ड नंबर 7 में BJP ने तीन सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली।

गुजरात की गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 44 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा। महानगरपालिका के सभी 11 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव में औसतन 59.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 2,59,985 मतदाताओं में से 1,54,045 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Gandhinagar Municipal Corporation Elections 2026

गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत (फोटो-Twitter)

आठ वार्डों में BJP का क्लीन स्वीप, वार्ड 6 में कांग्रेस की जीत

BJP ने वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5, 8, 9, 10 और 11 की सभी चार-चार सीटों पर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 2 में BJP को तीन सीटें मिलीं, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा। वार्ड नंबर 7 में BJP ने तीन सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को एक सीट मिली। वहीं, वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस ने सभी चार सीटों पर जीत हासिल की। इस वार्ड में BJP को एक भी सीट नहीं मिली।

End of Feed