Punjab News: ‘सफाई अभियान 2.0’ की डेट बढ़ाई गई, अगले चार शनिवार चलेगा मेगा अभियान

Punjab News: सरकार ने नागरिकों की भागीदारी और 83 फीसद से ज्यादा शिकायतों के निपटारे को देखते हुए सफाई अभियान 2.0 को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया है। अगले चार शनिवार मेगा सफाई अभियान होंगे।

Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य स्तरीय 'सफाई अभियान 2.0' (Mega Cleanliness Drive) को 12 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। नागरिकों की बड़ी भागीदारी और एम-सेवा ऐप पर मिली शिकायतों में 83 फीसद से ज्यादा के निपटारे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी देते हुए सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों में नागरिक भागीदारी को और मजबूत करने के लिए अगले चार शनिवार 'मेगा सफाई अभियान' चलाने की घोषणा की।

Punjab News Bains

पंजाब में सफाई अभियान अब अगले चार शनिवार तक चलेगा

यह अभियान 29 अगस्त को शुरू हुआ था। इसके तहत पंजाब के सभी 14 नगर निगमों और 152 नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों को कवर किया गया। सरकार का फोकस शहरों में सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ नागरिकों को भी इस मुहिम से जोड़ने पर है।

End of Feed