पंजाब में HRTC की 4 बसों पर हमला, भिंडरावाला समर्थकों ने बस के शीशे तोड़ लिखा- खालिस्तान

Punjab Bus Attack: पंजाब में एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश की बसों को निशाना बनाया गया। इस बार अमृतसर में एचआरसीटी की 4 बसों पर भिंडरावाला समर्थकों ने हमला कर दिया। इस दौरान बसों के शीशे क्षतिग्रस्त किए गए और उस पर खालिस्तान लिखा गया। इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश की बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Himachal Bus Attack

HRTC बसों को बनाया निशाना

हिमाचल CM ने दिया था आश्वासन

हाल ही में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद भी पंजाब में एचआरटीसी बसों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमृतसर बस स्टैंड पर एचआरटीसी बसों को निशाना बनाया गया। इस घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि बस के फ्रंट शीशे पर हमला किया गया है। साथ ही ड्राइवर सीट वाली खिड़की पर पंजाबी में खालिस्तान लिखा गया है।

End of Feed