हाथ जोड़कर प्रार्थना, फिर लगाई छलांग; सोलापुर में मशहूर बेकरी मालिक ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान

महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। शहर की कभी चर्चित मुल्तानी बेकरी के मालिक सुनील सदारंगानी (60 वर्ष) ने विजयपुर रोड स्थित एक इमारत की ऊपरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

Solapur Bakery Owner Suicide: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, सोलापुर की कभी मशहूर रही मुल्तानी बेकरी के 60 वर्षीय मालिक सुनील सदारंगानी ने विजयपुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वे अंतिम क्षणों में हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए दिखाई देते हैं, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद सभी के मन में एक ही सवाल है कि, आखिर सुनील सदारंगानी ऐसा कदम क्यों उठाया?

Solapur Bakery Owner Suicide

सोलापुर में बेकरी मालिक ने की आत्महत्या

लोगों में मची अफरातफरी

मिली जानकारी के मुताबिक, मुल्तानी बेकरी के मालिक सुनील सदारंगानी कल यानी गुरुवार दोपहर विजयपुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट पहुंचे थे। उन्होंने लिफ्ट का इस्तेमाल न करते हुए सीढ़ियों के जरिए सीधे 17वीं मंजिल तक जाना सही समझा। वहां छत पर उन्हें हाथ जोड़कर खड़ा देख नीचे मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी को इसकी सूचना दी।

End of Feed