झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां का 92 साल में निधन, कई दलों के नेताओं ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की 92 वर्षीय मां सायरा मुंडा का रविवार देर रात जमशेदपुर के अस्पताल में निधन हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह, राजनाथ सिंह, हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने शोक जताया।

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की 92 वर्षीय मां सायरा मुंडा का रविवार देर रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अर्जुन मुंडा के परिवार के एक सदस्य ने बताया, ’’वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के कारण सायरा मुंडा को करीब 15 दिन पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने रविवार देर रात करीब एक बजे अंतिम सांस ली।’’

Arjun Munda

अर्जुन मुंडा (File Photo)

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ’’मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं... आपके जाने से न केवल मां के प्यार का साया उठ गया, बल्कि जीवन का सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया। आपकी मौजूदगी में हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।’’ सायरा मुंडा का अंतिम संस्कार सोमवार को यहां स्वर्णरेखा घाट पर किया गया।

End of Feed