'शीशमहल' से 'रंग महल' तक... पूर्व सीएम केजरीवाल का आवास बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस और कल्चरल सेंटर, ठहरेंगे विदेशी मेहमान

6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व सीएम केजरीवाल का आवास पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक विवादों का केंद्र रहा है। अब दिल्ली सरकार इसे सरकारी उपयोग और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विकसित कर राजधानी को पहला समर्पित स्टेट गेस्ट हाउस देने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आधिकारिक आवास, जिसे भाजपा ने 'शीशमहल' नाम दिया था, अब पूरी तरह नए स्वरूप में नजर आएगा। दिल्ली सरकार ने इस परिसर को स्टेट गेस्ट हाउस और आधुनिक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि राजधानी में अब तक अपना समर्पित स्टेट गेस्ट हाउस नहीं था, इसलिए यह कदम लंबे समय से महसूस की जा रही जरूरत को पूरा करेगा।

Sheesh Mahal

पूर्व CM केजरीवाल का आवास बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि परिसर में 'रंग महल' विकसित किया जाएगा। यहां देश-विदेश से आने वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, विशिष्ट अतिथियों (VVIP) और अन्य उच्चस्तरीय मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सरकारी बैठकों, आधिकारिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रशासनिक आयोजनों के लिए भी इस परिसर का इस्तेमाल किया जाएगा।

End of Feed