दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की खुदकुशी, नोएडा के फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता द्वारा खुदकुशी करने की खबर सामने आई है। राकेश मेहता दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के कार्यकाल में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने नोएडा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब 75 वर्ष के थे। घटना थाना फेस-2 क्षेत्र की सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसायटी की है।

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने की आत्महत्या।

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने की आत्महत्या।

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, 6 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि केंद्रीय विहार-2 में रहने वाले राकेश मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

End of Feed