BJP के पूर्व MLA 'चैंपियन' गिरफ्तार, विधायक के ऑफिस पर चलाईं जमकर गोलियां; समर्थकों संग मचाया था तांडव

उत्तराखंड के हरिद्वार पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक चैंपियन को गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर के विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर लाठी-डंडों से हमला करने के बाद जमकर फायरिंग की।

देहरादून: हरिद्वार जिले की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर के विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर गोलीबारी करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पत्रकार से नेता बने कुमार ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में खानपुर निर्वाचन क्षेत्र से चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को पराजित किया था जिसके बाद से ही दोनों के बीच तनातनी जारी है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों नेता पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे थे।

BJP MLA Champion Arrested

भाजपा के पूर्व विधायक चैंपियन गिरफ्तार

पूर्व विधायक और विधायक के समर्थकों के बीच संघर्ष

उसने बताया कि रविवार शाम खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन अपने समर्थकों के साथ कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे जहां दोनों के समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ और लाठी-डंडों से हमला किया गया।पुलिस ने बताया कि चैंपियन ने हवा में गोलियां भी चलाईं जिससे वहां हड़कंप मच गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। इस घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक कुमार भी अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कार्यालय पहुंच गए जहां जमकर हंगामा किया तथा ‘‘अपशब्द’’ कहे।

End of Feed