LIVE

जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट, कोल्ड वेव का अलर्ट, इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव

Pooja KumariUpdated Jan 27, 2025, 15:49 IST
Follow on Google News
 जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट,  कोल्ड वेव का अलर्ट, इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव

जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट, कोल्ड वेव का अलर्ट, इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रह सकता है। आज किसी तरह का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। यूपी में भी सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। छिछले से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज कई राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब शामिल हैं। देश के अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 27, 2025 15:49 IST

जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
JAN 27, 2025 11:47 IST

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में दक्षिण भारत के भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, केरल, माहे, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और यनम में बारिश का अलर्ट है।
JAN 27, 2025 10:29 IST

श्रीनगर भीषण ठंड का प्रकोप, न्यूनतम तापमान -5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज

JAN 27, 2025 09:23 IST

अयोध्या में शीतलहर का कहर जारी

JAN 27, 2025 08:45 IST

बिहार में आज 8 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

बिहार में आज सुबह पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, अररिया, किशनगंज और सुपौल में घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। दोपहर में अच्छी धूप खिलने की भी उम्मीद है। आज भी सर्द पछुआ हवाओं का सितम बरकरार रहेगा। जिससे रात में तापमान में गिरावट होगी और ठिठुरन भी महसूस होगी।
JAN 27, 2025 08:25 IST

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखा बहुत हल्का कोहरा

JAN 27, 2025 08:24 IST

मुरादाबाद में छाई घने कोहरे की परत

JAN 27, 2025 07:22 IST

दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते हिमालयन रीजन में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं। जिनमें से एक 29 जनवरी को और दूसरा 1 फरवरी को दस्तक देने वाला है। इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
JAN 27, 2025 07:02 IST

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ


दिल्ली में ठंड और कोहरे का सितम न के बराबर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण मौसम गर्म महसूस हो रहा है। वहीं सुबह बहुत हल्का कोहरा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने और 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। सुबह के समय धुंध छाए रहने का भी अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
JAN 27, 2025 05:57 IST

राजस्थान में अगले तीन कड़ाके की ठंड


राजस्थान के अनेक स्थानों पर सर्दी बरकरार है और बीते चौबीस घंटे में कुछ स्थानों पर पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य में मौसम आम तौर पर शुष्क रहा। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क व सामान्य रहने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी का अनुमान जताया है।
JAN 27, 2025 05:57 IST

इन राज्यों में शीतलहर चलने के आसार


मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब में 27 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में देश के मैदानी हिस्सों में सबसे कम तापमान अमृतसर में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद लुधियाना में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
JAN 27, 2025 05:57 IST

प्रयागराज में आज भी शुष्क रहेगा मौसम


प्रयागराज में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं पर सुबह के समय धुंध भी छाई रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
JAN 27, 2025 05:56 IST

ठंड से बचने के लिए नाइट शेल्टर होम में रह रहे लोग

JAN 27, 2025 05:56 IST

दिल्ली में 8 सालों में गणतंत्र दिवस पर सबसे गर्म रहा मौसम


दिल्ली में बीते आठ वर्षों में पहली बार रविवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सबसे गर्म रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में 26 जनवरी को दिल्ली के तापमान में काफ़ी उतार-चढ़ाव आया है।