नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से भरें उड़ान, एनसीआर-वेस्ट यूपी को मिलेगा ग्लोबल एविएशन गेट-वे; IndGo भरेगी पहली उड़ान

एयरपोर्ट प्रबंधन में बदलाव के बाद नए CEO की नियुक्ति हुई, जिसके बाद एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) को मंजूरी मिल गई। इसे एयरपोर्ट संचालन की दिशा में बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है।

नोएडा हवाई अड्डे (Noida International Airport) से 15 जून 2026 से कमर्शियल फ्लाइट सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इसके साथ ही एनसीआर और उत्तर भारत को एक नया एयर कनेक्टिविटी हब मिलने वाला है। एयरपोर्ट संचालन शुरू होने के बाद क्षेत्र में व्यापार, निवेश, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों, विभिन्न एयरलाइंस और कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक आधुनिक और विश्वस्तरीय एविएशन गेट-वे उपलब्ध हो जाएगा।

Jewar Airport commercial flights

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद संचालन से जुड़ी कई तकनीकी और सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की गईं। हाल ही में एयरपोर्ट प्रबंधन में बदलाव के बाद नए CEO की नियुक्ति हुई, जिसके बाद एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) को मंजूरी मिल गई। इसे एयरपोर्ट संचालन की दिशा में बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है।

End of Feed