Rohtas News: रोहतास में 5 लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी, तिलक समारोह से लौटने के बाद गई जान

रोहतास जिले के मठिया गांव में तिलक समारोह के बाद एक के बाद एक पांच लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सभी मौतें अलग-अलग स्थानों पर हुई। इस मामले में जहरीले पेय पदार्थ पीने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और उत्पाद विभाग जांच में जुटे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में तिलक समारोह के बाद पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। 14 फरवरी की रात आयोजित तिलक समारोह में ये सभी लोग शामिल हुए थे। जहां से वापस अपने-अपने गांव लौटने के बाद एक के बाद एक इन 5 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सभी मौतें अलग-अलग स्थानों पर हुईं, लेकिन एक ही समारोह में शामिल होना इन सभी को जोड़ने वाली कड़ी के रूप में सामने आया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

rohtas news

रोहतास में 5 लोगों की संदिग्ध मौत

यह घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के अंतर्गत मठिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में मठिया गांव निवासी लल्लू सिंह, नासरीगंज थाना क्षेत्र के बड़की सबदला गांव निवासी 32 वर्षीय अभिजीत सिंह, भोजपुर जिले के गरहथा गांव निवासी 34 वर्षीय राहुल कुमार और अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के दो बावर्ची शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग 14 फरवरी की रात बिक्रमगंज प्रखंड के मठिया गांव में पूजन सिंह के बेटे के तिलक समारोह में शामिल हुए थे। समारोह शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए थे। लेकिन दो दिन बाद ही 16 फरवरी को अचानक लल्लू सिंह की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद एक-एक कर अन्य चार लोगों की भी मौत की खबरें सामने आने लगीं।

End of Feed