Jalandhar News: जालंधर में एक परिवार के पांच सदस्यों ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट ने खोला ये राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 12:21 PM IST

Jalandhar News: जालंधर आदमपुर कस्बे के गांव ड्रोली खुर्द के एक घर में पांच लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को घर में सुसाइड नोट मिला है, जिसके अनुसार कर्ज से परेशान होकर ये कदम उठाया गया है।

Jalandhar News: पंजाब से चौका देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर है जालंधर के आदमपुर कस्बे की गांव ड्रोली खुर्द की है, जहां एक परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है। एक साथ परिवार पांच लोगों की मौत की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार मरने वाले लोगों में माता-पिता सहित तीन बेटियां थी, जिसमें से एक बच्ची की उम्र मात्र तीन वर्ष की थी।

Five Members of a Family Committed Suicide by Hanging in Jalandhar Punjab

जालंधर एक परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी सरबजीत कौर के साथ बेटियां ज्योती (32 वर्ष), गोपी (31 वर्ष) और ज्योति की बेटी अमन (3 वर्ष) के तौर पर की है। पुलिस की पहचान के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि जब वह घर के उस कमरे में पहुंचे तब उन्होंने मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी सरबजीत कौर को पंखे से फांसी लगाकर लटके हुए देखा। वहीं उनकी दोनों बेटियां और ज्योति की बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार मृतक मनमोहन सिंह डाकघर में प्रभारी के पद पर कार्य करते थे। पुलिस को घटना की जानकारी रात 8:20 पर प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष मंजीत सिंह पांच लोगों की आत्महत्या की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा डीएसपी विजय कुंवर सिंह भी सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचे।

End of Feed