कानपुर में फिल्मी ड्रामा: मंडप में पहुंची पहली पत्नी, एक घंटे तक हंगामा, पुलिस ने रुकवाई शादी

कानपुर के चकेरी स्थित एक मैरिज लॉन में दूल्हे की पहली पत्नी ने आकर दूसरी शादी का विरोध किया। महिला का दावा है कि दोनों का अब तक तलाक नहीं हुआ है और मामला अदालत में लंबित है।

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक मैरिज लॉन में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी शादी रुकवाने के लिए मौके पर पहुंच गई। महिला ने खुद को युवक की कानूनी पत्नी बताते हुए दावा किया कि दोनों का अब तक तलाक नहीं हुआ है। लेकिन उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शादी की रस्में रुकवा दीं।

kanpur marriage

पहली पत्नी ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, पुलिस पहुंची मौके पर

2022 में हुई थी दोनों की शादी

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2022 में हुई थी और 2024 में विदाई हुई थी। जिसके कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है और अब तक दोनों का कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है। महिला के अनुसार, उसे पति की दूसरी शादी के बारे में उसके पड़ोसी से पता चला। इसके बाद उसने पति और ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन का जवाब नहीं दिया। जिसके बाद वह अपनी बहन के साथ सीधे मैरिज लॉन पहुंची और शादी का विरोध शुरू कर दिया।

End of Feed