नोएडा में एक्वा लाइन पर पहला मेट्रो कोच रेस्तरां शुरू, कर सकेंगे जन्मदिन, पार्टी और बिजनेस मीटिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2024, 09:13 PM IST

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन उत्तर प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्टोरेंट शुरू हो गया है। यहां मेट्रो नुमा कोच के अंदर रेस्टोरेंट में 50 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। साथ ही यहां बर्थ-डे और बिजनेस मीटिंग भी रख सकते हैं। एक्वा लाइन के सेक्टर-137 स्टेशन पर प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्टोरेंट शुरू हो गया है।

Noida Metro Restaurant: अगर आप नोएडा में अलग-अलग जगहों पर घूमने के शौकीन हैं तो अब आप नोएडा में इस जगह का रुख कर सकते हैं। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन उत्तर प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्टोरेंट शुरू हो गया है। यहां मेट्रो नुमा कोच के अंदर रेस्टोरेंट में 50 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं। साथ ही यहां बर्थ-डे और बिजनेस मीटिंग भी रख सकते हैं। एक्वा लाइन के सेक्टर-137 स्टेशन पर प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्तरां मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। इसका उद्घाटन नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ.लोकेश एम मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे इसका इनोकरेशन किया।

restaurant

नोएडा में एक्वा लाइन पर पहला मेट्रो कोच रेस्तरां शुरू

इतना होगा एक घंटे का किराया

मेट्रो नुमा कोच के अंदर रेस्तरां में 50 लोगों के लिए एक साथ बैठकर खाने-पीने की सुविधा दी गई है। इसमें लोग जन्मदिन, बिजनेस मीटिंग और पार्टी कर सकते हैं। एक्वा लाइन पर चलती मेट्रो में भी जन्मदिन और अन्य तरह की पार्टी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लेकिन इसके लिए घंटे के हिसाब से किराया देना होगा।

End of Feed