Firozabad: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दो सगे भाइयों का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम शौच के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उस पर डंडे से हमला किया गया था।

Firozabad Police Encounter: फिरोजाबाद में नाबालिग किशोरी से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को धर दबोचा है। पुलिस ने खेरगढ़ थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

Firozabad encounter

फिरोजाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दो सगे भाई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी किशोरी

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम एक नाबालिग किशोरी शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद किशोरी पर आरोपियों ने डंडे से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद आरोपी उसे लहुलूहान हालत में ही खेत में अधमरी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार जुटी हुई थीं।

End of Feed