Yamunanagar: इनेलो पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर अंधाधुंध फायरिंग, गेट छलनी कर अंदर पहुंची गोलियां

यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर नकाबपोश बदमाशों ने देर रात में ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। फायरिंग से गेट छलनी हो गया और गोलियां अंदर खड़े ट्रक तक पहुंच गईं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और पार्टनरशिप के एंगल से भी जांच जारी है।

Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर देर रात अंधाधुंध फायरिंग हुई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए और कई राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। ताबड़तोड़ गोलियों से फैक्ट्री का गेट बुरी तरह से छलनी हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल वारदात की वजह सामने नहीं आई है।

Yamunanagar Firing

पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग

बदमाशों ने गेट पर की 8 राउंड फायरिंग

फायरिंग की घटना रात करीब 10 बजे जठलाना इलाके में स्थित फैक्ट्री के सामने हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों ने चेहरा ढका हुआ था और उनके हाथों में हथियार थे। आरोपियों ने फैक्ट्री के सामने पहुंचते ही गेट पर करीब 8 राउंड गोलियां चलाईं। यह फायरिंग इतनी तेज थी कि गोलियां गेट को पार करते हुए अंदर खड़े ट्रक तक पहुंच गईं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

End of Feed