नोएडा में गारमेंट्स कंपनी में लगी भीषण आग, लपटों और धुएं के गुबार में लिपटा इलाका

नोएडा सेक्टर 63 स्थित एक कपड़ा कारखाने में आग लग गई, जो दो अन्य कारखानों तक फैल गई। आग बुझाने के लिए छह से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पुलिस और दमकल विभाग बचाव अभियान चला रहे हैं।

नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की तीन इमारतें इसकी चपेट में आ गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। फायर कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Major fire breaks out in Noida Sector 63 company

नोएडा में गारमेंट्स कंपनी में लगी भीषण आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले एक गारमेंट्स कंपनी में लगी, लेकिन कुछ ही देर में उसने पास की अन्य इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास की बिल्डिंगों को तत्काल खाली कराया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी रही, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

End of Feed