Mumbai Train Fire: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) यार्ड में बुधवार तड़के एक ट्रेन की पैंट्री कार में आग लगने की घटना सामने आई है। गनीमत की बात है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे के समय ट्रेन में कोई भी यात्री नहीं मौजूद था। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
ट्रेन की पैंट्री कार में लगी आग
यार्ड में खाली ट्रेन खड़ी थी
सेंट्रल रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12261 (CSMT-HWH) के खाली रेक की पैंट्री कार में बुधवार सुबह करीब 3:40 बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय यह ट्रेन पूरी तरह से खाली थी और यार्ड में खड़ी थी, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया।
4 मिनट में दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
दमकल विभाग की टीम ने सुबह करीब 4:01 बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकली टीम ने महज चार मिनट के भीतर ही 4:05 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
