कानपुर में भीषण अग्निकांड, रामनारायण बाजार के अपार्टमेंट में लगी आग, दो लोगों की मौत

कानपुर में राधिका अपार्टमेंट में सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने फायर ब्रिगेड और 112 पर कॉल नहीं उठने का आरोप लगाया।

Kanpur Apartment Fire: कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र से एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। रामनारायण बाजार स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना ने सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Kanpur Fire

कानपुर में अपार्टमेंट आग हादसा

आग लगने से अपार्टमेंट में भरा धुआं

जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट में सुबह करीब 4 बजे आग लगी थी। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के मुताबिक, वे रात में सो रहे थे, तभी अचानक कमरों और बिल्डिंग में धुआं भरने लगा। जब लोगों ने नीचे आकर देखा तो पूरी बिल्डिंग में भीषण आग लगी हुई थी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed