सूरत के अस्पताल में लगी भीषण आग, 7 दमकल गाड़ियां मौके पर, मरीजों का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर मरीजों को अस्पताल से बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर नियंत्रण पाने के बाद अस्पताल परिसर में स्थिति सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

सूरत: गुजरात के सूरत के सचिन इलाके में स्थित ए टू जेड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।

Fire

सांकेतिक तस्वीर।

सभी मरीज सुरक्षित शिफ्ट

आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर मरीजों को अस्पताल से बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर नियंत्रण पाने के बाद अस्पताल परिसर में स्थिति सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

आग लगने की वजह की जांच जारी

फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। फायर विभाग और संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। शुरुआती स्तर पर आग कैसे और कहां से शुरू हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन की ओर से घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

End of Feed