त्योहारों के लिए रेलवे का 'सुपर प्लान', दिल्ली-बेंगलुरु रूट पर स्पेशल ट्रेनों की सौगात; मोहाली को मिलेगा स्टॉप

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन, अतिरिक्त फेरे और अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। नई दिल्ली, बेंगलुरु, महाराष्ट्र समेत कई रूटों पर ट्रेनों की सुविधा बढ़ाई गई है।

प्रयागराज : यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली, बेंगलुरु, शोलापुर और भुसावल जैसे व्यस्त मार्गों पर नई विशेष ट्रेनें चलाने के साथ-साथ कई गाड़ियों के फेरे बढ़ाने और ठहराव देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक अत्याधुनिक डस्टबिन तकनीक भी जल्द लागू की जाएगी।

Festival Special Trains

स्पेशल ट्रेन (फोटो-AI)

नई दिल्ली और बेंगलुरु के लिए विशेष ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और सूबेदारगंज (प्रयागराज) के बीच आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस (02416/02415) के तीन-तीन फेरे तय किए गए हैं। 18 डिब्बों वाली यह ट्रेन नई दिल्ली से तीन, चार और पांच सितंबर को रात 11:00 बजे रवाना होकर गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी और फतेहपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 09:45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में यह चार, पांच और छह सितंबर को दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान कर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

End of Feed