Chamba News: बीवी से नोकझोंक पर खौला पति का खून, बेटे को रावी नदी में फेंका; सर्च ऑपरेशन में जुटी NDRF

हिमाचल प्रदेश के चंबा में पत्नी से फोन पर हुई तीखी नोकझोंक के बाद एक व्यक्ति ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपने छह वर्षीय मासूम बेटे को रावी नदी में फेंक दिया। एनडीआरएफ की टीमें लापता बच्चे की तलाश में जुटी हैं।

चंबा : पत्नी से फोन पर हुई तीखी नोकझोंक के बाद एक पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपने छह वर्षीय मासूम बेटे को रावी नदी में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें नदी में लापता बच्चे की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च अभियान चला रही हैं।

Father Throws Son in Ravi River

चंबा में पिता ने मासूम बेटे को रावी नदी में फेंका

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, डभूंई गांव (डाकघर कियाणी) के रहने वाले 30 वर्षीय हितेश कुमार की पत्नी पिछले करीब एक महीने से अपने छोटे बेटे (साढ़े तीन साल) के साथ मायके अमृतसर में रह रही थी, जबकि बड़ा बेटा गगनदीप (6 वर्ष) पिता के साथ परेल में रह रहा था।

End of Feed