Jabalpur Double Murder News: जबलपुर में डबल मर्डर, पिता और पुत्र की हत्या; फ्रिज में छिपाई लाश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिता और पुत्र की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुत्र की लाश फ्रिज में छिपा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

Jabalpur Double Murder: जबलपुर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के मिलेनियम रेलवे कॉलोनी में बाप बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के पिपरिया में रहने परिजन के मोबाइल पर वॉइस मैसेज के जरिए हत्याकांड की जानकारी दी गई। मृतक राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे, जबकि उनका आठ साल का बेटा तनिष्क अभी पढ़ाई कर रहा है।

Crime

जबलपुर में डबल मर्डर।

पड़ोसी पर हत्या का शक

जानकारी के मुताबिक, मृतक राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी भी गायब है। अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी ने बेटी का अपहरण भी किया है। दरअसल, इस सनसनीखेज वारदात को पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह नाम के युवक के द्वारा अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पिछले साल सितंबर माह में रेलवे के कर्मचारी मृतक राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया गया था। इस मामले में मुकुल सिंह को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

End of Feed