Punjab Accident: फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 7 लोगों की मौत

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Fatehgarh Sahib Accident News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बचाव कार्य शुरू हुआ। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

आनंदपुर साहिब से लौटते समय हादसा

यह हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड पर हिम्मतपुरा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 40 लोग सवार थे, जो बैसाखी के मौके पर रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में मत्था टेककर वापस अपने गांव मेन माजरी आ रहे थे। लेकिन रास्ते में बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभम अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

End of Feed