Farrukhabad Accident: फर्रुखाबाद सड़क हादसे में संत बब्बा गुरु समेत 2 लोगों की मौत, एक घायल

फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर इलाके में एक कार की दूसरे वाहन से टक्कर हो जाने के कारण कार में सवार संत बब्बा गुरु समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल संत कृष्णा भारती का उपचार किया जा रहा है-

Farrukhabad Accident: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर इलाके में एक कार की दूसरे वाहन से टक्कर हो जाने के कारण कार में सवार संत बब्बा गुरु समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात श्री पंचनाम जूना अखाड़ा के महंत मनोज भारती उर्फ बब्बा गुरु अपनी आल्टो कार से आ रहे थे, तभी राजेपुर के ग्राम गांधी के निकट सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक पिकअप वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

accident

फर्रुखाबाद सड़क हादसे में दो की मौत

घटना में दो लोगों की मौत

End of Feed