Farmers Protest: खनौरी में जमा हो रहे किसान, शंभू बॉर्डर खुलते ही दिल्ली करेंगे कूच

Farmers Protest: किसान संगठन एक बार फिर से दिल्ली कूच करने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए खनौरी बॉर्डर पर किसानों का जुटना शुरू हो गया है और किसान शंभू बॉर्डर खुलने का इंतजार कर रहे हैं। शंभू बॉर्डर खुलते ही किसान दिल्ली कूच करेंगे और फिर से आंदोलन करेंगे।

Farmers Protest: किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग को लेकर 17 और 18 जुलाई को किसान हरियाणा के अंबाला एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने आंदोलन में मारे गए युवा किसान शुभकर्ण की मौत की जांच हरियाणा पुलिस के अधिकारी को सौंपने को अन्यायपूर्ण बताया।

Farmers Protest

फाइल फोटो।

किसानों ने हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप

डल्लेवाल ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार अपने पुलिस अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। हाई कोर्ट को फिर से जांच के लिए विचार करना चाहिए। किसान नेता ने कहा कि शंभू बॉर्डर खोलने के हाई कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। हरियाणा सरकार किसानों का नाम लेकर कानून व्यवस्था खराब होने की झूठी दलील दे रही है।

End of Feed