बैंक मैनेजर को किडनैप कर 4 राज्यों में घूमता रहा किराएदार, होश उड़ा देगी अपहरण की फिल्मी साजिश

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 25, 2024, 10:33 AM IST

दिल्ली की एक निजी बैंक में कार्यरत मैनेजर को अपहरकर्ता के चंगुल से छुड़ा लिया गया। फिल्मी स्टाइल में की गई किडनैपिक का क्राइम ब्रांच-30 की टीम ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद: दिल्ली स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत मैनेजर को घर में घुसकर दो अपहरणकर्ताओं ने हथियार के बल पर किडनैप कर उनकी ही कार से लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित बैंक मैनेजर सतीश कुमार की पत्नी सुनीता मीणा की शिकायत पर आदर्श नगर थाने में संबंधित के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की आठ टीमें लगाई गईं थी। फिलहाल, क्राइम ब्रांच-30 की टीम ने अब तक मुख्य आरोपी भूपेंदर और भूपेंदर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी कैब ड्राइवर और मुख्य आरोपी के दोस्त रविंदर की तलाश जारी है।

किराएदार ने बैंक मैनेजर का किया अपहरण

हैरानी की बात ये है कि अपहरण का मुख्य आरोपी पीड़ित परिवार का पूर्व किरायेदार ही निकला है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की पत्नी गृह मंत्रालय में साइंटिस्ट हैं। अपहरण के दौरान पीड़ित के दोस्त पर हथौड़े से हमला किया, जबकि पत्नी पर हथियार से हमला करने की कोशिश की गई। एसीपी क्राइम अमन यादव ने प्रेस वार्ता में इन सब बातों का खुलासा किया।

End of Feed