Faridabad: फरीदाबाद में घंटों तेंदुए की दहशत में लोग, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 05:28 PM IST

Faridabad: सेक्टर-55 में स्थित राजीव कॉलोनी में तेंदुआ शनिवार सुबह करीब 10 बजे पहली बार देखा गया। यह मवेशियों के लिए बने एक घर में छिपा बैठा था। तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग और पुलिस की टीम पूरे दिन लगी रही और शाम करीब 4 बजे उसे बेहोश कर दबोचा। तेंदुए के डर से कॉलोनी के करीब 70 हजार लोग दिन भर अपने घर में कैद रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मवेशियों के लिए बने एक घर में छिपा बैठा था तेंदुआ
  • पूरे दिन वन विभाग की टीम को चकमा देता रहा तेंदुआ
  • अरावली में इस समय 50 से ज्‍यादा तेंदुआ होने का अनुमान

Faridabad: फरीदाबाद के सेक्टर-55 में स्थित राजीव कॉलोनी के हजारों लोगों का पूरा शनिवार दहशत में बीता। यहां पर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पहली बार तेंदुआ दिखाई दिया। जैसे ही यह खबर फैली, इस कॉलोनी में रहने वाले 70 हजार लोगों में दहशत फैल गई। लोग पूरे दिन अपने घरों में कैद रहे। तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे दिन तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश करती रही। कई घंटे की मशक्‍कत के बाद शाम को वन विभाग ने तेंदुआ को बेहोश कर काबू करने में सफलता पाई।

Leopard in Faridabad

फरीदाबाद में पकड़ा गया तेंदुआ

बताया जा रहा है कि, यह तेंदुआ कॉलोनी में जनवरों के लिए बने एक मकान में शुक्रवार रात से ही छिपा बैठा था। तेंदुआ के बारे में जानकारी तब मिली, जब शनिवार सुबह मकान मालिक जानवरों के लिए चारा लेने वहां पहुंचा। मूल रूप से पलवल के निवासी जगबीर सिंह ने बताया कि वह आर्मी के पैरा रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हैं और बीते 20 साल से राजीव कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे। जगबीर ने बताया कि, उन्होंने कुछ मवेशी पाल रखी हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब वे भूसे के कमरे में गए तो वहां उन्‍हें कुत्‍ते जैसा बड़े आकार का जीव बैठा दिखा। इसके बाद उन्होंने उसका फोटो खींचकर आसपास के लोगों को दिखाया तो तेंदुए के रूप में उसकी पहचान हुई।

End of Feed