Faridabad में ‘डरावना डांस’, स्टूडेंट्स के बीच हुई कहासुनी तो घोंप दिया चाकू

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 09:47 PM IST

Faridabad: ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक निजी स्कूल में डांस करते समय हुए विवाद में एक स्टूडेंट ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे स्टूडेंट पर हमला बोल दिया। आरोपी छात्रों ने पहले लाठी-डंडे से जमकर पीटा और फिर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के सभी आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्‍कूल में आयोजित कार्यक्रम में कर रहे थे स्टूडेंट डांस
  • स्‍कूल के बाहर आरोपी स्टूडेंट ने साथियों के साथ किया हमला
  • घटना के सभी आरोपी नाबालिग, पुलिस कर रही तलाश

Faridabad: ओल्ड फरीदाबाद में स्थित एक निजी स्कूल में डांस के समय स्टूडेंट्स के बीच हुआ विवाद कुछ ही देर में चाकूबाजी में बदल गया। स्‍कूल के बाहर निकलकर एक स्टूडेंट ने दूसरे स्टूडेंट पर चाकू से हमला बोल उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकूबाजी होता देख दूसरे स्टूडेंट्स ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद हमलावर स्टूडेंट वहां से भाग गए। इस हमले में बुरी तरह से घायल स्टूडेंट को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर नाबालिग स्टूडेंट व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Faridabad News

डांस के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बताया जा रहा है कि स्‍कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्टूडेंट्स का डांस भी था। डांस के दौरान ही दो स्टूडेंट्स के बीच स्टेज पर ही कहासुनी शुरू हो गई। उस समय टीचर्स ने दोनों में बीच-बचाव कर विवाद को शांत करा दिया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सभी स्टूडेंट्स स्‍कूल से बाहर निकल रहे थे तो पहले से ही घात लगाकर बैठे एक स्टूडेंट ने अपने साथियों के साथ दूसरे स्टूडेंट पर हमला बोल दिया।

End of Feed