Faridabad: घर में महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा, तो दो भतीजों ने मिलकर कर दी चाचा की हत्या

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 03:26 PM IST

Faridabad: जमीन के विवाद में परिवार की महिलाओं के बीच हुए झगड़े में दो भतीजों ने मिलकर अपने चाचा की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। महिलाओं के बीच यह झगड़ा पलवल में हुआ था, वहीं हत्‍या फरीदाबाद के सेक्टर-59 में की गई। पुलिस ने हत्‍या के आरोपी दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पलवल के एक गांव में हुआ था महिलाओं के बीच झगड़ा, फरीदाबाद में हत्‍या
  • फरीदाबाद में मृतक चाचा और आरोपी भतीजे एक साथ रहकर करते थे काम
  • परिवार में झगड़े की बात सुनकर आरोपी भाइयों ने चाचा पर बोल दिया हमला

Faridabad: परिवार की महिलाओं के बीच हुए मामूली झगड़े से शुरू हुए विवाद में दो भतीजों ने मिलकर अपने चाचा की हत्‍या कर दी। परिवार के बीच यह विवाद पलवल के एक गांव में हुआ था, वहीं हत्‍या फरीदाबाद के सेक्टर-59 में की गई। पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद में चाचा और भतीजे साथ रहकर काम करते थे, यहीं पर भतीजों ने मिलकर चाचा को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़कर गिरफ्तार कर लिया है।

Faridabad murder

पारिवारिक विवाद में भतीजों ने की चाचा की पीट-पीटकर हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फरीदाबाद डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक और आरोपी पलवल के खिलूका गांव के रहने वाले हैं। मृतक कामिल फरीदाबाद के सेक्टर-59 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बतौर ट्रक चालक नौकरी करता था। मृतक के साथ उसके भतीजे साजिद और आबिद भी साथ रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस के अनुसार, गांव में उनका जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसकी वजह से पिछले कुछ समय से परिवार के बीच आए दिन झगड़ा होता था। बीते 28 अक्टूबर को भी जमीन को लेकर ही परिवार की महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था।

End of Feed