Faridabad: सट्टे का कर्जा उतारने के लिए नौकर ने अपने ही मालिक के घर में की 55 लाख की चोरी, ऐसे हुआ खुलासा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 12:55 PM IST

Faridabad: एनआईटी में बीते दिनों एक शराब कारोबारी के घर पर हुए 55 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह चोरी कारोबारी की भतीजी ने अपने घरेलू साहयक के साथ मिलकर की थी। इस चोरी में एक तांत्रिक और एक पड़ोसी युवती ने भी मदद की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी सागर था सट्टा खेलने का आदी, ले रखा था लाखों रुपये का कर्ज
  • कारोबारी की भतीजी से दोस्‍ती होने के बाद मिलकर की घर में ही चोरी
  • कारोबारी की भतीजी आरोपी सागर को पहले भी दे चुकी थी घर के पूरे जेवर

Faridabad: फरीदाबाद के एनआईटी में बीते दिनों एक शराब कारोबारी के घर पर हुई 55 लाख रुपये चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस चोरी को कारोबारी के घरेलू सहायक सागर और कारोबारी की सगी भतीजी ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के साथ इनकी मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि, इस चोरी का मास्‍टर माइंड सागर है। यह आरोपी सट्टा खेलने का आदी है और इसके लिए काफी कर्ज ले रखा था। इस कर्ज को उतारने के लिए उसने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। बड़ी बात यह कि, चोरी की यह वारदात अगस्‍त माह में हुई थी, लेकिन इसका खुलासा 12 नवंबर को हुआ।

Faridabad News

शराब करोबारी के घर चोरी मामले में चार गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एसीपी एनआईटी विष्णु प्रसाद ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि, घटना की जानकारी मिलने के बाद जब जांच शुरू की गई तो सबसे पहला संदेह सागर और कारोबारी की भतीजी पर हुआ। दोनों की गतिविधियों को ट्रैक करने के बाद जब शक पुख्‍ता होने लगा तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से की गई सख्‍ती से पूछताछ में पता चला कि, आरोपी सागर का कर्ज उतारने के लिए कारोबारी की भतीजी ने इस चोरी में मदद की थी।

End of Feed