खाना बनाने को लेकर झगड़े दो भाई, एक ने दूसरे के सीने में घोंप दिया चाकू

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2022, 07:36 PM IST

Faridabad News: सूरजकुंड इलाके के अनंगपुर गांव में खाना बनाने को लेकर दो चचरे भाइयों में शुरू हुए विवाद ने एक भाई की जान ले ली। यह विवाद पहली बार बीते सोमवार को दो चचेरे भाइयों में हुआ था, उस समय पुलिस ने झगड़ा शांत करा दिया था। शनिवार सुबह एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्‍या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सब्‍जी बनाने को लेकर बीते सोमवार को पहली बार हुआ था झगड़ा
  • पुलिस के आ जाने से दोनों चचरे भाइयों में झगड़ा हो गया था शांत
  • सुबह अकेले मिलने पर एक ने दूसरे भाई पर चाकू घोंप कर दी हत्‍या

Faridabad News: फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में खाना बनाने को लेकर दो चचरे भाइयों में ऐसा विवाद हुआ कि, खाने का निवाला जानलेवा बन गया। एक भाई ने दूसरे भाई के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। हत्‍या की यह घटना अनंगपुर गांव की है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची सूरजकुंड थाना पुलिस ने घटना स्‍थल से हत्‍या में इस्‍तेमाल हुए चाकू को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान गौरव के तौर पर हुई है। इस मामले में आरोपी भाई अंकित व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Faridabad muder

भाई ने चाकू घोंप कर दी भाई की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मृतक के भाई सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में ही उसके चाचा सुभाष का मकान है। बीते सोमवार को यहां पर मकान के पास वह सब्जी बना रहा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई अंकित वहां पहुंचा और सब्जी बनाने से मना करने के साथ गाली-गलौज करने लगा। बहस बढ़ती देख सोनू ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर झगड़े को शांत कर दिया। इसके बाद बुधवार को फिर से देर रात करीब दो बजे अंकित ने खाने के ही विवाद पर सोनू को फोन पर गाली दी और घर से बाहर बुलाने लगा। उस समय भी दूसरे लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

End of Feed