Faridabad New Year Traffic Advisory: खुलकर मनाएं नए साल का जश्न, लेकिन नियमों का रखें ध्‍यान, आपकी सुरक्षा के लिए 2000 पुलिसकर्मी सड़कों पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 11:37 AM IST

Faridabad New Year Traffic Advisory: फरीदाबाद पुलिस ने नए साल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व ट्रैफिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 31 दिसंबर की शाम 6 बजे से ही प्रमुख जगहों पर वाहन प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा शहर में 60 से अधिक जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जाएगी। पूरी रात शहर की सड़कों पर करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज शाम 6 बजे से ही प्रमुख जगहों पर वाहन प्रतिबंधित
  • अपराध रोकने के लिए सिविल ड्रेस में भी होगी पुलिसकर्मियों की तैनाती
  • शहर में 60 से अधिक जगहों पर नाकाबंदी कर होगी वाहनों की जांच

Faridabad New Year Traffic Advisory: नए साल के आगमन पर होने वाले जश्‍न पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक तैयारियों को पूरा कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने सभी डीसीपी एसीपी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया और सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष दिशानिर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को होने वाली भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शहर में कानून व्‍यवस्‍था कायम करने के लिए पूरी रात शहर की सड़कों पर करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Faridabad New Year Traffic Advisory

सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लेते पुलिस कमिश्‍नर

कमिश्नर अरोड़ा ने बताया कि जिले के सभी पुलिस डीसीपी और एसीपी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त कर कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा शहर में यातायात व्‍यवस्‍था को सुचारू रूप से चलाने के लिए खास प्‍लान तैयार किया गया है। भीड़भाड़ वाली सभी प्रमुख जगहों पर शाम 6 बजे से ही वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक शहर में 60 से अधिक जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जाएगी। पुलिस कमिश्‍नर ने आज रात के लिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।

End of Feed